Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा गुरूवार को पंजीकृत मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह एवं आम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान देवली (एपीएस बालगृह) का मासिक निरीक्षण किया।
न्यायाधीश द्वारा मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, मानव सेवा संस्थान के निरीक्षण के दौरान संस्थान में भवन की स्थिति, बच्चों के लिए कूलर-पंखों की व्यवस्था, बच्चों के लिए बिस्तरों आदि की पर्याप्त व्यवस्था, खेलकूद के लिए परिसर, बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी, भोजन की गुणवत्ता, डाईट स्केल, भवन की साफ-सफाई, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर 68 बालकों का रजिस्ट्रेशन होना जाहिर किया। इसमें से 48 विमंदित बच्चे उपस्थित पाए गए।
न्यायाधीश ने संस्थान के रजिस्टर्स आदि की भी जाँच की व संस्थान में साफ-सफाई एवं डाईट स्केल संबंधी पाई गई कमियाँ परिसर दुरूस्त किए जाने व बालकों के स्वास्थ्य व खान-पान का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए। इसी तरह न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा एपीएस बालगृह देवली का भी मासिक निरीक्षण किया गया।



