Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजहरीले कीट के काटने से किसान की मौत

जहरीले कीट के काटने से किसान की मौत


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर क्षेत्र के गाँधीथला निवासी एक किसान की खेत मे काम करने के दौरान जहरीले कीट के काटने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार की है, लेकिन जहाजपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द किया।

एएसआई शंकर सिंह ने बताया कि गोपाल गुर्जर पुत्र मोडूराम गुर्जर अपने भाई के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले कीट के काटने से वह खेत पर बेहोश हो गया। इसी दौरान उसके परिजनों ने देवली राजकीय चिकित्सालय ले आए। यहां इलाज के दौरान गोपाल की मौत हो गई। सूचना पर जहाजपुर पुलिस देवली राजकीय चिकित्सालय पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपर्द कर दिया और मामले में मर्ग दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने पकड़ा साढ़े 30 लाख रुपए का अवैध डोडा चुरा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d