Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध के मुख्य आवक स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी पर रविवार को एक बार फिर पानी का गेज बढ़ा है।
अब यह गेज 4 मीटर के करीब जाता दिखाई दे रहा है। बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार रविवार शाम 4 बजे त्रिवेणी का गेज 3.70 मीटर पहुंच गया है। वही बांध का जलस्तर आरएल 313.55 मीटर है। बांध में मौजूदा समय तक 25.182 टीएमसी पानी हो चुका है। त्रिवेणी पर जल स्तर बढ़ने से बांध में पानी की आवक होगी। हालांकि यह आवश्यक आगामी 12 से 24 घंटे के भीतर देखी जाएगी। लेकिन त्रिवेणी ने मौजूदा सीजन में पहली बार अपना रुख दिखाया है। इससे पहले त्रिवेणी महज 3 मीटर से कम पर बह रही थी।



