Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsट्रस्ट की बैठक सोमवार को, डाक निशान यात्रा सितम्बर में

ट्रस्ट की बैठक सोमवार को, डाक निशान यात्रा सितम्बर में


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी गणेश चतुर्थी के मेले के आयोजन को लेकर बोरड़ा गणेश मंदिर ट्रस्ट की 26 अगस्त शाम 5 बजे मंदिर परिसर में बैठक आयोजित होगी।

ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि इस बार बीसलपुर बांध में जल भराव होने, मंदिर परिसर तथा आसपास पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं होने, प्रशासन की विभिन्न पाबंदियां के चलते मेला आयोजन के पुनर्विचार करने को लेकर जरूरी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

13 सितंबर को जाएगी डाक निशान यात्रा

देवली से खाटू धाम जाने वाली इस बार की 15वीं डाक निशान यात्रा 13 सितंबर को रवाना होगी। ऋषभ टेलर ने बताया कि डाक निशान यात्रा छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर से रवाना होगी एवं अगले दिन 14 सितंबर को एकादशी पर सुबह 8 बजे ध्वज अर्पित करेगी। यह यात्रा खाटू धाम वाया मुंडरू धाम होकर जाएगी, जो 21 घंटे में 81 कोस का सफर तय करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d