Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पत्रकार व समाजसेवी घनश्याम गौतम की पुण्य स्मृति में आयोजित शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।आयोजक अमित व सुमित गौतम ने बताया कि गौतम की चौथी पुण्य तिथि पर गौतम सेवा सदन में रक्तदान शिविर लगा।
जिसमें शहर व आसपास के लोगों ने रक्तदान किया। महिला रक्तदाताओं ने भी भाग लिया। यह रक्तदान शिविर देवली के केशव बल्ड बैंक के द्वारा संपादित किया गया। अनिल गौतम ने बताया कि शिविर की शुरुआत गौतम के पिता जगदीश प्रसाद माता, शांति देवी व पत्नी सुनीता गौतम सहित परिजनों ने तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की। शहर के पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख गौतम को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गौतम के भाई सत्यनारायण शर्मा, तुलसीराम शर्मा, अनिरुद्ध गौतम, केदारशर्मा, गिरिराज शर्मा, निखिल गौतम,आशुतोष शर्मा, अक्षय गौतम, यश गौतम, सत्यनारायण सरसडी, गौतम समाज अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, कैलाश पंचोली, प्रेमचंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, पार्षद भीमराज जैन, संजय शर्मा, जन सेवा समिति, मानव सेवा संस्थान सहित गणेश महोत्सव समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।



