Jahazpur News 19 सितंबर (आज़ाद नेब) जहाजपुर नगर पालिका मंडल के पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी राघव मीणा से मुस्लिम समाज की केबिनों पर बुलडोजर चलाने वाले आदेश की प्रति मांगी है।
दरअसल गत 14 व 15 सितंबर को बिना नोटिस दिए मुस्लिम समाज की केबिनों, दुकानों में बुलडोजर से तोड़फोड़ करने, आगजनी करने का आरोप है। वहीं उक्त आदेश की प्रति के लिए पार्षदों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि जलझुलनी कार्यक्रम में हुए उपद्रव में ईओ की उपस्थिति में बिना नोटिस जारी किए गए। वहीं मुस्लिम समाज के व्यक्तियों की केबिनों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ व आगजनी की गई। जिससे सभी पीड़ितों में रोष व्याप्त है। इस दौरान पार्षद नज़ीर सरवरी, सागिल अहमद, सिराज मोहम्मद, परवेज आलम पठान, शबाना बेगम, रूबीना बानू सहित अन्य लोग मौजूद थे।



