Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में देवली ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन 4 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।
इस मेले में प्रारंभिक एवं माध्यमिक वर्ग की पीईईओ स्तर पर चयनित प्रतिभाएं भाग ले सकेगी। मेले को प्रारंभिक श्रेणी कक्षा 6 से 8 एवं माध्यमिक श्रेणी कक्षा 9 से 12 में विभाजित किया गया है। मेले में प्रथम जोन में हिंदी अंग्रेजी, द्वितीय जोन में गणित विज्ञान, तृतीय जोन में सामाजिक विज्ञान, स्वास्थ्य, हाइजीन, बाल अधिकार एवं सुरक्षा से संबंधित स्टॉल लगाकर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। स्टॉल की स्पष्ट थीम, प्रस्तुतीकरण, नवाचार एवं तकनीकी के प्रयोग के आधार पर चयनित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 500, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 300 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।



