Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationसर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित, 10 हजार रुपए का पुरस्कार मिला

सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित, 10 हजार रुपए का पुरस्कार मिला


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा वर्ष 2021 का ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ राजकीय विद्यालयों में चुना गया है।

बोर्ड द्वारा दूनी विद्यालय को, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में घोषित कर अभिप्रेरणा स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रूपए की राशि दी गई है। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि विद्यालय द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों के आधार पर आकलन कर श्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया है। इसमें चयनित विद्यालय को पुरस्कार स्वरूप प्राप्त राशि का उपयोग एसडीएमसी कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को सम्मुन्नत करने के लिए पुस्तकें , प्रयोगशाला उपकरण, सहायक शैक्षिक सामग्री, आवश्यकता अनुसार अन्य उपस्कर आदि के कार्य के लिए किया जा सकेगा। साथ ही इस राशि का उपयोग राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जनसहभागिता से संबंधित योजनाओं में विद्यालय, स्थानीय अंश के रूप में सम्मिलित कर किया जा सकेगा।

विद्यालय का ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चयन होने पर समस्त स्टाफ, एसडीएमसी, एसएमसी सदस्यों, भामाशाहों एवं दूनी के नागरिकों में खुशी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d