Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदीपोत्सव पर बच्चों को पटाखे व मिठाई वितरित की

दीपोत्सव पर बच्चों को पटाखे व मिठाई वितरित की


Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब देवली की ओर से शहर के बगीची बालाजी परिसर में शनिवार शाम बच्चों को मिठाई, पटाखे वितरित कर दीपावली की शुभकामना दी गई।

क्लब की अध्यक्ष अनु शर्मा ने बताया कि इस दौरान तीन दर्जन से अधिक जरूरतमंद बच्चों को पटाखे, मिठाई, बिस्किट व गिफ्ट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें दीवाली पर्व का महत्व बताया गया। क्लब सदस्यों ने बताया कि दीवाली का पर्व हर एक के लिए खुशी का त्यौहार है। इस दौरान क्लब सचिव मनाली गुप्ता, ज्योति मंगल, अलका अग्रवाल, आशा काटिया, परिधि, श्वेता, वर्षा मंगल, शेफाली, किरण, सुनीता गुप्ता, सुरभि जैन समेत मौजूद थे। जिन्होंने बच्चों को मिठाई, पटाखे वितरित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d