Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpराहुल गांधी के पिताजी भी आ जाए तो नहीं हटा सकते धारा...

राहुल गांधी के पिताजी भी आ जाए तो नहीं हटा सकते धारा 370- सीएम भजनलाल

  • भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में आयोजित हुई जनसभा

  • कांग्रेस पर किया कटाक्ष, बताया भ्रष्टाचार की जननी

  • नेताओं का प्रदेश की सातों विधानसभा चुनाव जीतने का दावा


@आशीष बागड़ी

Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देवली पहुंचे। जिन्होंने हायर सेकेंडरी परिसर स्थित सभा स्थल पर आमसभा को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री का भाजपा पदाधिकरियों ने स्वागत किया।

इस दौरान करीब 3:15 मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए देवली पहुंचे और कार के माध्यम से सभा स्थल आए या उन्होंने सभा स्थल में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 से 11 माह की अल्प अवधि में विकास के आयाम लिखे हैं। यह अभी ट्रेलर है। जबकि फिल्म बाकी है। उन्होंने कहा कि 10 माह में ही भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र के 50 फ़ीसदी काम पूरे किए है। वही 2.24 लाख करोड़ के बिजली के एमओयू किए हैं। अगले 2027 तक भाजपा सरकार किसानों को दिन में पूरी बिजली देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जात-पात व धर्म की बात कर लोगों को भटकाती है। कांग्रेस लूट और झूठ की सरकार है। उनकी सरकार ने दिन में भी बिजली देने का काम किया है।

17 पेपर लीक हुए

पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार में युवा आहत हुआ है। 19 में से 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। ऐसे में युवाओं के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं भाजपा के सरकार में आने के बाद पेपर लीक से जुड़े 200 लोगों को जेल भेजा गया है। इसके अलावा बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। इसके लिए कैलेंडर भी जारी किया जा रहा है। हर किया गया वायदा पूरा किया जाएगा। उन्होंने ईआरसीपी योजना का भी जिक्र किया और कहा कि जल्द इसका शिलान्यास होगा। जिसका सर्वाधिक फायदा टोंक जिले को होगा।

राहुल गांधी के पिताजी भी नहीं कर सकते बहाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कलंक कश्मीर में लगे धारा 370 को हटाया गया। लेकिन ताज्जुब की बात है कि गुरुवार को कश्मीर में चली विधानसभा में कांग्रेस नेताओं ने धारा 370 हटाने का प्रस्ताव पारित किया। यह उनकी तुच्छ सोच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी तो दूर की बात उनके पिताजी भी आ जाए तो वापस धारा 370 नहीं लगा सकते। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री बोलने में चूक गए। मुख्यमंत्री बहाली की जगह हटा नहीं सकते बोल गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राम मंदिर बनाकर देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है।

चुनाव आते ही भटकाती है कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं। कांग्रेस पार्टी एससी एसटी वर्ग के लोगों को आरक्षण खत्म करने की बात कहकर भटकाती है। जात पात के आधार पर लोगों को भटकाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। भाजपा सरकार आने के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आई है। जबकि 450 रुपए में सिलेंडर दिए जाने का वायदा भी पूरा किया जा रहा है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आमजन कांग्रेस नेताओं से पूछे कि सोनिया, राहुल, प्रियंका, वाड्रा गांधी से लेकर सभी शीर्ष नेता जमानत पर बाहर है। आखिर वह जेल गए क्यों थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सातों विधानसभा में बीजेपी जीतेगी।

किसानों को दिया सम्मान-डॉ. प्रभुलाल सैनी

पूर्व कृषि मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा कि 13 नवंबर को आम जन बीजेपी के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाएं। सभी जगह बीजेपी के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस के कार्यकाल में किसान, युवा हर वर्ग परेशान रहा। लेकिन भाजपा की भजन लाल सरकार में किसानों की सुध ली गई और उनके लिए प्रयास भी किए गए। बीजेपी ने किसानों का मान सम्मान रखा है। महज 9 से 10 माह के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने अपनी रीति नीति से विकास के आयाम लिखे हैं। इसी तरह जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने भी कांग्रेस के पेपर लीक मामले को उठाया और कटाक्ष किया। प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बेदाग है और सौम्या छवि के है। उन्हें हर व्यक्ति जानता है। इस दौरान दर्जनों लोगों एवं कांग्रेस नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।

इस दौरान सभा में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक शत्रुघ्न, रामसहाय वर्मा, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, रमेश जिंदल, सत्यनारायण माहेश्वरी, ओमप्रकाश भडाणा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत मेहता, चंद्रवीर सिंह चौहान, विधायक रामावतार बैरवा समेत दर्जनों नेता मौजूद थे। आमसभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री चले गए वहीं सड़कों पर जाम की स्थिति हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d