महासभा को लेकर प्रहलाद गुंजल ने ली समर्थकों की बैठक
Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के गाडौली महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार को प्रहलाद गुंजल की मौजूदगी में बैठक का आयोजित हुई। बैठक में नगरफोर्ट में आयोजित होने वाली महासभा को लेकर चर्चा की गई।
दरअसल इसी माह 29 दिसंबर को नगरफोर्ट में आयोजित होने वाली महासभा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान गुंजल ने कहा कि नरेश मीणा को बेवजह गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में और उनकी रिहाई की मांग को लेकर नगरफोर्ट में सर्व समाज की विशाल महासभा आयोजित की जा रही है। महासभा का उद्देश्य नरेश मीणा के साथ समरावता गांव के लोगों को न्याय दिलाना है। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचने की बात कही गई। वहीं सभी समर्थक मिलकर समरावता गांव के ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करें।
बैठक में सरपंच संघ जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, सरपंच संघ अध्यक्ष देवली चौथमल मीणा, शालिग्राम मीणा, हरिद्वार चौधरी, आरडी गुर्जर, जयराम, राजेश मीणा, सतीश मीणा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। जिन्होंने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि समरावता गांव में विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुए एसडीएम थप्पड़ कांड के बाद से नरेश मीणा पुलिस हिरासत में चल रहे हैं। जिनकी रिहाई के लिए यह महासभा आयोजित की जा रही है। उस दौरान नरेश मीणा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी थे।




