Deoli News 29 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मावठ की बरसात के बाद रविवार को भी लोगो को सर्दी से कोई ज्यादा राहत नही मिली। आज दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा।
रविवार सुबह वातावरण में हल्का कोहरा छाया रहा और ओंस की बूंदे भी टपकती रही। जिससे लोगों को तेज सर्दी का अहसास हुआ। सुबह आकाश में बादल छाए रहे। लेकिन 11 बजे बाद बादल छितराये तो धूप भी निकली। हालांकि धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद भी धूप में उतनी तेजी नही दिखी। जिससे लोग ठिठुरते रहे। गलन के आगे धूप में बेअसर थी। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने के अनुमान के चलते रात को तेज सर्दी का अहसास होगा। लिहाजा लोगों को सर्दी का विशेष ख्याल रखना होगा।
सोशल न्यूज़ : महेंद्र जैन धर्मशाला अध्यक्ष मनोनीत



