Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपार्षद समेत युवक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

पार्षद समेत युवक पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

गत 27 दिसम्बर को देवली गांव मार्ग से किया था अपहरण


Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव मार्ग पर गत दो दिन पूर्व नगर पालिका के पार्षद प्रताप विश्वास समेत एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आत्माराम उर्फ जगन गुर्जर पुत्र हरिराम निवासी जय बाड़िया थाना बरौनी जिला टोंक एवं राजेश उर्फ राजू उर्फ जकीरा पुत्र बजरंग लाल मीणा निवासी सीतारामपुरा तन गांवड़ी, थाना देवली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों जनों पर एक दर्जन से अधिक प्रकरण लूट, मारपीट व चोरी के दर्ज है। वही इन आरोपियों समेत अन्य पर गत 27 दिसंबर सुबह करीब 11 बजे देवली नगर पालिका पार्षद प्रताप विश्वास और बंगाली कॉलोनी निवासी कुमोद पोद्दार का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप है। दर्ज प्रकरण के अनुसार दोनों जनों को आरोपी अपने साथ प्रताप नारायणी कॉलोनी ले गए थे।

जहां एक कमरे में दोनों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। उक्त घटना के बाद पीड़ित प्रताप विश्वास ने देवली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दे कि पार्षद प्रताप विश्वास के पैरों में तीन फैक्चर आए हैं। जबकि शेष अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

प्रीवियस न्यूज़ :

पालिका पार्षद व एक अन्य युवक का अपहरण बुरी तरह पीटा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d