Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकोहरे का कहर, सफेद धुंध में लिपटा शहर

कोहरे का कहर, सफेद धुंध में लिपटा शहर

कड़ाके की सर्दी 


Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा वर्ष 2024 जाते-जाते कड़ाके की बर्फीली सर्दी का एहसास दे रहा है। सर्दी ऐसी कि लोगों के नाक बहने लगे। सोमवार सुबह का तापमान बेहद कम रहा। जिससे लोग धूज गए।

देवली। कोहरे में लिपटा शहर का जयपुर रोड।

वहीं समूचा शहर व आसपास के इलाके कोहरे में लिपटे रहे। इससे पहले रविवार को मौसम खुलकर साफ हुआ। जिसकी वजह से लोगों को बर्फीली सर्दी महसूस हुई। वहीं सोमवार सुबह लोग उठे तो चहूंओर कोहरे ने आगोश में ले रखा था। विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेतों के करीब यह कोहरा घना था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सादृश्यता महज 50 मीटर थी। इससे अधिक दूरी के वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। वाहन चालकों को धीमी रफ्तार और हेड लाइट जलाकर जाना पड़ा। घरों की छतों पर रखा टंकियां का पानी बर्फ सा हो गया। सुबह का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। इस न्यूनतम तापमान के चलते लोगों के शरीर अकड़ गए।

वही लोगों की उंगलियां तक जाम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। वही यह न्यूनतम तापमान 31 दिसंबर को भी 7 डिग्री रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री हो सकता है। कड़ाके की सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। रोजमर्रा के कामकाज में वक्त लगा। वही सड़क किनारे लोग अलाव ताप कर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। गौरतलब है कि मौजूदा सर्दी के सीजन का पहला कोहरा गत दो दिन पूर्व शनिवार को छाया। सोमवार को कोहरा सुबह 10 बजे तक रहा। इसके बाद छटने लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d