Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गुरुद्वारा रोड पुलिस थाने के समीप रविवार देर शाम बस में चढ़ने के दौरान नीचे गिरकर घायल हुए युवक के पिता ने बस चालक के विरुद्ध लापरवाही की देवली थाने में रिपोर्ट दी है।
मामले में घायल युवक आदिल के पिता उस्मान मोहम्मद पुत्र यूसुफ मोहम्मद निवासी जहाजपुर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनका पुत्र आदिल प्रतिदिन जहाजपुर से देवली मिस्त्री का काम करने आता है। रविवार देर शाम आदिल देवली पुलिस थाने के करीब वापस जहाजपुर जाने के लिए खड़ा था। इस दौरान एक बस आई। जिसे रुकवा कर आदिल चढ़ने लगा। आरोप लगाया कि इस दौरान चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। जिससे आदिल गिर गया और उसके पैरों पर बस के टायर फिर गए। हादसे में आदिल के पैरों को चोट आई है। रिपोर्ट में बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।



