Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअटल जनसुनवाई में 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए

अटल जनसुनवाई में 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण कर उन्हे लाभान्वित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति देवली में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन हुआ।

यह जनसुनवाई उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें आमजन द्वारा 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 10 राजस्व विभाग, 4 पंचायतीराज विभाग, 5 पीएचईडी एवं शेष अन्य विभागो से संबधित प्रकरण थे। राजस्व विभाग के 4 प्रकरणों में उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार देवली वीरेन्द्र सिंह शक्तावत ने तुरन्त परिवादियों के जन्म प्रमाण पत्र संबधित कार्यवाही कर परिवादियों की समस्या का मौके पर ही समाधान कर राहत दी गई। उक्त शिविर में देवली उपखण्ड के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिन्हे उपखण्ड अधिकारी ने शिविर में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही कर त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d