Monday, June 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपुलिस व रेपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

पुलिस व रेपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च


Jahazpur News 21 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) पुलिस व रेपिड एक्शन फोर्स ने मंगलवार को जहाजपुर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों मे फ्लैग मार्च किया। रेपिड एक्शन फोर्स की 83 बटालियन के कमाण्डेंट कुलदीप कुमार जैन ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार जयपुर में तैनात रेपिड एक्शन फोर्स की बटालियन की एक प्लाटून 20 से 24 जनवरी तक जिला भीलवाड़ा के पुलिस थानों का भम्रण, परिचित अभ्यास करने के लिए आई है।

मंगलवार को पुलिस थाना जहाजपुर के थानाधिकारी सुनील ताडा के साथ मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों में परिचित अभ्यास किया।स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मुख्य बाजारों एवं साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लेग मार्च किया, ताकि भविष्य में जरूरत पडने पर उस स्थान, इलाके में तुरन्त पहुंचकर शीघ्र तथा प्रभावी कार्यवाही की जा सके। वहीं पुलिस थाना जहाजपुर शान्ति समिति तथा अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर शान्ति, भाईचारे से मिलकर रहने व अप्रिय घटना होने पर तुरन्त बातचीत द्वारा सुलझाने के बारे में समझाया। इस दौरान वृताधिकारी व स्टाफ ने भाग लिया।

सहायक कमाण्डेंट श्रवणलाल मीणा ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान इलाके की जनसंख्या, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा तथा बलवाइयों की सूची तैयार की जाएगी। अभ्यास में निरीक्षक सतीशचन्द्र यादव आदि सदस्य थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d