Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsगौशाला की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ

गौशाला की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ


Jahazpur News 31 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में रही गौशाला के संचालन को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत रावतखेड़ा की कोरम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सरपंच हरिना मीणा ने बताया कि ग्राम सभा का आयोजन पंचायत क्षेत्र में स्थापित गोपाल गौशाला परिसर में किया गया। विधानसभा में उठे प्रश्न की अनुपालना में गौशाला में जो अतिक्रमण पाया गया उसे प्रशासन ने 28 जनवरी को हटा दिया गया। वहीं अतिक्रमित भूमि को पंचायत द्वारा अपने अधिकार में लिया। ग्राम पंचायत रावतखेडा के सरपंच एवं सभी वार्ड पंचो एवं पंचायत क्षेत्र के उपस्थित ग्रामवासियों के निर्णय के बाद पंचायत क्षेत्र की भूमि पर संचालित गौशाला को पंचायत द्वारा संचालित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई। वर्तमान गौशाला की पूर्व में संचालन समिति को ग्राम पंचायत की कोरम द्वारा अमान्य किया जाकर उनसे अब तक गोशाला के संचालन के संबंधित आय व्यय संबंधी लेखे व अन्य रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए पूर्व समिति को पत्र जारी कर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाने की कार्यवाही पारित की गई।

कार्यकारिणी में संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा रामगढ़, अध्यक्ष सौरभ मीणा जालमपुरा, उपाध्यक्ष भैरोलाल मीणा रावतखेड़ा, सचिव दुर्गालाल बारेठा रावतखेड़ा, लक्ष्मण मीणा, छाबडिया, कोषाध्यक्ष रामेश्वर मीणा रामगढ़, सह-कोषाध्यक्ष बबलू रायका रावतखेड़ा चुने गए। इस दौरान ग्राम पंचायत कोरम के सदस्य एवं रावतखेड़ा, जालमपुरा, छाबड़िया, रघुनाथपुरा के ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d