पोक्सो एक्ट में होगी जांच
Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एक क्षेत्र निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करने का सोमवार शाम देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने यह मामला पोक्सो, एक्ट, एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर जांच डीएसपी रामसिंह के सुपुर्द की गई है। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह शिक्षक है और वर्ष 2005 में उसका विवाह हुआ तथा उसके तीन पुत्रियां हुई। वही बाद में पीड़ित की पत्नी का भी शिक्षक भर्ती में चयन हुआ। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इसके बाद सावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एवं पंडित के साथ उसकी पत्नी का मेलमिलाप बढ़ा और यह धीरे-धीरे बढ़ता गया। उसकी पत्नी ने उसे पंडित को अपना गुरु भी बना लिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बाद में उसकी पत्नी ने पीड़ित और उसके पिता पर दबाव डालकर पिता की जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।
वही वह पंडित लगातार उनके घर आने जाने लगा। जिसने एक दिन उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अकेला पाकर धमकाया और अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की। साथ ही जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


