Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह 8 बजे से शहर और आसपास के इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगीं।
इसके बाद सुबह करीब सवा 9 बजे मध्यम दर्जे की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ देर तक जारी रही। बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं और तापमान में भी गिरावट आई। सोमवार सुबह 10 बजे तापमान 29 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जो अन्य दिनों के मुकाबले करीब 10 डिग्री तक कम है। तापमान गिरने से लोगों को ठंडक महसूस हुई और सड़कें पानी से भीग गईं। मौसम फिलहाल खुशनुमा हो गया है। इससे एसी, कूलर और पंखे की रफ्तार थम गई। मौसम विभाग की सूचना के मुताबिक, आगामी 3 घंटे तक बूंदाबांदी या बारिश होने की उम्मीद है।



