Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsधार्मिक आस्था के साथ मनाया प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव

धार्मिक आस्था के साथ मनाया प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव


Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हनुमान नगर क्षेत्र के शिवम आईटीआई के पास क्षेत्रवासियों की ओर से तेजाजी महाराज प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हुआ।

लोकेश धाकड़ ने बताया कि आयोजन को लेकर शुक्रवार रात रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें लोक देवता एवं आराध्य देव तेजाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। शनिवार सुबह महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। शनिवार शाम प्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के लोग भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष यहां काला खाडा एजेंसी एरिया में तेजाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

जिसे लेकर वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के लोग अपनी धार्मिक आस्था को व्यक्त कर रहे हैं और तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d