Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के सरोली मोड़ स्थित बीला के देवनारायण मंदिर में नवकुंडात्मक विष्णु महायज्ञ को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान देवनारायण भगवान, यज्ञ नारायण भगवान, चारभुजानाथ, इंद्र महाराज के जयकारे गूंजे।
कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यह यात्रा सरोली गांव के तालाब किनारे स्थित श्री गणेश मंदिर से विधिवत पूजन अर्चन और ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई। भजनों पर नाचते-गाते झूमते भक्तजन कलश यात्रा में गांव में भ्रमण करते हुए देवनारायण मंदिर पहुंचे। महायज्ञ 26 जून से 4 जुलाई तक चलेगा, जिसमें हवन कुंडों में वैदिक मंत्रों से आहुतियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर विष्णु महायज्ञ सेवा समिति और ग्रामीण, योगाचार्य अनिल शास्त्री उपस्थित रहेंगे। कलश यात्रा और नवकुंडात्मक विष्णु महायज्ञ का आयोजन सरोली गांव में भक्ति और आस्था के साथ हुआ। इस दौरान हाईवे पर से कलश यात्रा निकाली गई, जिससे हाईवे को वन वे करना पड़ा। यह आयोजन 9 जुलाई तक चलेगा।



