“हर ओर हरियाली”
Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार को हरियाली तीज (श्रावणी तीज) का त्योहार मनाया जा रहा है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस मौके पर रविवार को सीआईएसएफ आरटीसी कैंपस में मोरनी ने झूमकर नृत्य किया।
बीसलपुर डैम न्यूज़ : अतिरिक्त पानी के निकासी के लिए गेटों की संख्या और मात्रा बढ़ाई
बता दें कि यह त्योहार विवाहित महिलाओं व कन्याओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने पति की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। यह त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन का उत्सव है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। महिलाएं लहरिया परिधान पहनकर श्रृंगार करती हैं, मेहंदी लगाती हैं और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। झूला झूलना भी इस त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें महिलाएं पेड़ों पर डाले गए झूलों पर झूलती हैं।
इस त्योहार का सांस्कृतिक महत्व भी बहुत है, जिसमें लोकगीत, नृत्य और रीति-रिवाज शामिल हैं। महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं। वही शादी से पूर्व युवतियों व नव विवाहित महिलाओं को ड्रेस, मिठाई, उपहार आदि भेजे जाते है। वहीं रविवार को दिनभर सावन के फुंवार भी चलते रहे।


