पर्यटकों में भी उत्साह
Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जल स्तर बढ़ने के चलते के अब डेम के 6 गेट खोल दिए गए हैं। वहीं रविवार देर शाम डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बांध का निरीक्षण किया।
उन्होंने परियोजना के अभियंताओं से बांध की स्थिति और जल प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। दरअसल फागी पंचायत समिति प्रधान प्रेम देवी चौधरी के आग्रह पर डिप्टी सीएम यहां आए। डिप्टी सीएम को बताया गया कि बांध के गेट खोलने से पहले निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया गया है और उन्हें नदी के किनारे से हटने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान परियोजना के अभियंताओं ने उन्हें स्काडा सिस्टम, जल निकासी की मात्रा, जलभराव आदि सिस्टम की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने यहां गोकणेश्वर मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक भी किया। वहीं बांध के गेट खोलने से पर्यटकों में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग बांध पर जुटने लगे हैं। यह पहला मौका है जब जुलाई महीने में बांध के गेट खोले गए हैं। इससे पहले बांध के गेट अगस्त या सितंबर में खोले जाते थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रही है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कई प्रयास किए जा रहे हैं। बांध के गेट खोलने के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम प्रवास के बाद वापस जयपुर लौट रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल, डैम के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल समेत मौजूद थे।
प्रीवियस न्यूज़-:


