Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर-कोटा बाईपास पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर पालिका देवली के पार्षद पवन सिंहल गंभीर घायल हो गए।
गौरतलब है कि सिंहल देवली पालिका में वार्ड नं 9 से पार्षद हैं और हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पार्षद पवन सिंहल ने बताया कि वह गुरुवार रात गोयल पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी में फ्यूल भरकर नापाकाखेड़ा भजन संध्या में जा रहे थे। इस बीच मोरला चौराहे से पायल होटल के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गए और उनके पैरों में और सिर पर ज्यादा चोट आई है। सूचना के बाद उन्हें देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को भी पार्षद अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है।
सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल रामराय चिकित्सालय पहुंचे और घायल पार्षद से घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले में पीड़ित ने हनुमान नगर पुलिस को रिपोर्ट दी है।
अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे: हादसों, परेशानी व जाम का सिलसिला जारी


