Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsआखिर टूट गई हिमांशु की सांसों की डोर...

आखिर टूट गई हिमांशु की सांसों की डोर…

ऊर्जा मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से गंभीर घायल 5 वर्षीय हिमांशु ने तोड़ा दम, जयपुर में इलाज के दौरान मौत


Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर गोपीपुरा के पास दो दिन पहले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की पुलिस एस्कॉर्ट जीप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 5 वर्षीय बच्चे हिमांशु पुत्र शिशुपाल धाकड़ निवासी गोपीपुरा ने सोमवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल यह हादसा गत 12 अक्टूबर की शाम को हुआ था, जब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर जयपुर जा रहे थे और उन्हें एस्कॉर्ट कर रही पुलिस जीप बच्चों को बचाने के प्रयास में पलट गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हिमांशु को पहले कोटा और फिर नाजुक स्थिति होने पर जयपुर रैफर किया गया था।

जहाँ ट्रॉमा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर देवली थाना पुलिस जयपुर पहुंची और मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। देवली थाने के हेड कांस्टेबल इमरान ने बताया कि मृतक बालक के पिता शिशुपाल धाकड़ ने इस एक्सीडेंट के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d