Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगुर्जर समाज ने निभाई प्राचीन 'छांट प्रथा', पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि

गुर्जर समाज ने निभाई प्राचीन ‘छांट प्रथा’, पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि


Deoli News 22 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत थांवला में वर्षों से चली आ रही ‘छांट प्रथा’ को लेकर गुर्जर समाज के लोगों द्वारा सामाजिक आयोजन रखा गया।

इस दौरान समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों को याद किया, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और धूप लगाई। इस दौरान गुर्जर समाज की संस्कृति के बारे में भी वार्तालाप हुई। कल्याणपुरा थांवला और सरकारी थांवला के गुर्जर समाज के लोग इस आयोजन में उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

यह आयोजन हर वर्ष दीपावली पर आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य गुर्जर संस्कृति का गुणगान करना, पूर्वजों को याद करना और समाज को एकता का संदेश देना है। इसी तरह गांवड़ी और राजमहल में भी गुर्जर समाज ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d