Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली के बाद से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। तापमान में गिरावट के साथ ही अब सुबह-शाम गुलाबी सर्दी से अधिक ठंडक महसूस होने लगी है।

जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बदलाव के साथ ही शहर में गर्म कपड़ों के बाजार भी सज गए हैं। शहर के गौरव पथ स्थित भूखंड पर इस वर्ष भी तिब्बती शरणार्थी बाजार लग चुका है। इस बाजार में स्वेटर, जैकेट, मफलर, महिलाओं के लिए कार्डिगन, इनर और ग्लव्स समेत विभिन्न प्रकार के ऊनी कपड़े बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां 5 दुकानें लगी है। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजार और नगर पालिका के आसपास भी कई भूखंडों पर गर्म कपड़ों की दुकानें लगाई गई हैं।
हालांकि, वर्तमान में गर्म कपड़ों की बिक्री थोड़ी धीमी है, लेकिन जिस तरह से सर्दी बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि जल्द ही इनकी बिक्री में उछाल आएगा। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय अब कूलर और एसी पूरी तरह से बंद हो चुके हैं और पंखे भी बहुत धीमी रफ्तार में चल रहे हैं। अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंडक में और इजाफा हुआ है।

क्या नरेश मीणा ऐसे जीतेंगे चुनाव? गुस्से में गाली गलौज का वीडियो वायरल


