Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक में देवली खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष लोधी की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें खंड के सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एलएचवी, प्रसाविका और आशा सुपरवाइजर ने भाग लिया।

इस बैठक में पीसीएम प्रशिक्षण, प्रेस पॉलिसीज़ प्रशिक्षण, एनक्यूएएस, कायाकल्प, गुरु गोलवलकर क्लिनिक, मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण, आईएचआईपी पोर्टल पर डाटा एंट्री, परिवार कल्याण, शक्ति दिवस, यू-विन सॉफ्टवेयर, टीबी मुक्त भारत, एनसीडी कार्यक्रम, एएनसी, डिलीवरी, पीएनसी की लाइनलिस्टिंग, टीकाकरण, तथा जेएसवाई व लाडो प्रोत्साहन योजनाओं में ऑनलाइन भुगतान सहित विभागीय गतिविधियों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों को सभी इंडिकेटर पर सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिनकी प्रगति लक्ष्य के विरुद्ध कम पाई गई, उन्हें सख्त निर्देश दिए कि वे अगले 5 दिनों के भीतर अपनी प्रगति को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।


