Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली गांव में इन दिनों एक विशालकाय अजगर ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है, जो लोगों को दिखाई दे रहा है।
तालाब के पास स्थित एक पुराने बड़ के पेड़ पर पिछले कुछ दिनों से करीब 7 फीट से अधिक लंबा और भारी-भरकम अजगर देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह अजगर प्रतिदिन दोपहर 11 से एक बजे के बीच पेड़ की टहनियों पर हलचल करता हुआ साफ दिखाई देता है। अजगर के विशाल आकार को देखते हुए आसपास के खेतों में जाने वाले ग्रामीणों में डर है। कई ग्रामीणों ने इस अजगर की मूवमेंट को कैमरे में भी कैद किया है। तालाब किनारे स्थित इस पेड़ पर अजगर के लगातार दिखाई देने की खबर चर्चा में है, वहीं ग्रामीण अब सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरत रहे हैं।



