Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुहारी कला में सोमवार को जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया है।
इस दौरान विधायक ने लुहारी कला में सार्वजनिक विश्रांति परिसर में सीसी चौक निर्माण कार्य का लोकार्पण, मेन रोड से छग्गा का झोपड़ा तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, नवगठित ग्राम पंचायत लुहारी खुर्द का लोकार्पण, माताजी के पास सार्वजनिक छायागृह एवं चारदीवारी कार्य का लोकार्पण किया। वहीं ग्रामीण और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
इसी तरह उन्होंने अटल ज्ञान केंद्र भवन निर्माण का लोकार्पण कार्य भी है। इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान प्रधान कौशल किशोर शर्मा, गाडोली मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र तिवाड़ी, अमरवासी किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सेन, रामप्रसाद मीणा सहित कई लोग मौजूद थे।



