Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे 50 वर्षीय महिला कंचन देवी पत्नी बद्रीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उनका 23 वर्षीय बेटा बीरम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जानकारी के अनुसार देवली के छातडी निवासी मां-बेटा बाइक से शोपुरा में एक पारिवारिक आयोजन में शामिल होने जा रहे थे, तभी टीकड के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को देवली के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने कंचन देवी को मृत घोषित कर दिया और घायल बीरम का उपचार शुरू किया। हनुमान नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।



