Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगौ सम्मान आह्वान अभियान, 27 अप्रैल को भरेंगे हुंकार

गौ सम्मान आह्वान अभियान, 27 अप्रैल को भरेंगे हुंकार

सांसद और विधायक का मिला समर्थन


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश मे गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए आगामी 27 अप्रैल को पूरे भारत में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत हुंकार भरी जाएगी।

बीजासन माता गौशाला देवली के गोसेवक परमेश्वर खटीक ने बताया कि इस विशाल अभियान के अंतर्गत देश की प्रत्येक तहसील और उपखंड मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मुहिम को राजनीतिक और आध्यात्मिक भरपूर सहयोग मिल रहा है। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने भी इस अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। वहीं देश के कोने-कोने से साधु-संतों और गौ सेवकों ने एकजुट होकर इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

श्री सांवरिया सेठ गौशाला परिवार ने की भागीदारी की अपील

गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान को गति देने के लिए श्री सांवरिया सेठ गौशाला देवली भी तैयार है। गौशाला परिवार ने देवली शहर व आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन से पुरजोर अपील की है कि आगामी 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘गौ माता सम्मान अभियान’ में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता के लिए देश में सशक्त कानून बनवाना और उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ का गौरवशाली दर्जा दिलाना है। यह जानकारी विकास ग्वाला ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d