Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसावरे के दानपात्र से निकली करीब 3 लाख की राशि

सावरे के दानपात्र से निकली करीब 3 लाख की राशि


Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली में अमावस्या पर शुक्रवार को दानपात्र की मासिक गणना की गई। इस बार दानपात्र से कुल 2 लाख 96 हजार 40 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

खास बात यह है कि मंदिर में आने वाली दान राशि का ग्राफ हर महीने बढ़ता जा रहा है, जो क्षेत्रवासियों की मंदिर के प्रति श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। गणना की इस पारदर्शी प्रक्रिया के दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, उपाध्यक्ष संपत सुवालका और सह सचिव पंकज सिंहल ने अपनी देखरेख में कार्य संपन्न कराया। इस दौरान मनराज तंवर, धनराज तंवर, भंवर सिंह नरूका, गौरव साहू, शिवा साहू सहित कई अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे, जिन्होंने गणना में सहयोग किया।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d