Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness'होटल महाराजा' का उद्घाटन 24 को, मिलेगी आधुनिक सुविधा

‘होटल महाराजा’ का उद्घाटन 24 को, मिलेगी आधुनिक सुविधा

(बिज़नेस न्यूज़)


Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र दूनी में दुर्गापुरा रोड स्थित शनि महाराज मंदिर के समीप होटल महाराजा एवं बैंक्विट हॉल का आगामी 24 अप्रैल को शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें बुकिंग करने वाले लोगों को सभी मॉडर्न सुविधा मिलेगी।

बैंक्विट हॉल संचालक घासीराम शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह के साथ ही यह बैंक्विट हॉल लोगों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस हॉल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आयोजनों के लिए अब एक ही स्थान पर सभी बेहतरीन व जरूरी विकल्प उपलब्ध होगा। यहाँ आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष रूप से एसी कमरे तैयार किए गए है। साथ ही शादी-विवाह, जन्मदिन की पार्टी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए विशाल मैरिज हॉल और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था भी यहां है।

जिससे लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग करने में सुविधा होगी। अत्याधुनिक लाइटिंग और आकर्षक साज-सज्जा इस होटल को क्षेत्र के अन्य आयोजन स्थलों से अलग और खास बनाती है। उन्होंने बताया कि पार्किंग की पर्याप्त सुविधा होने के चलते लोगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d