Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessविद्यार्थियों ने सीखे मधुमक्खी पालन के गुर

विद्यार्थियों ने सीखे मधुमक्खी पालन के गुर


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय देवली में बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए मधुमक्खी पालन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

डॉ. दया शंकर मीणा के निर्देशन में विद्यार्थियों को मधुमक्खियों के जीवन चक्र, कॉलोनी प्रबंधन और आधुनिक उपकरणों जैसे हाइव बॉक्स, स्मोकर व हनी एक्सट्रैक्टर का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर शहद निकालने की प्रक्रिया समझाई गई। मीणा ने मधुमक्खी पालन को कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय बताते हुए छात्रों को इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रानी मधुमक्खी की पहचान और छत्तों के रखरखाव का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।

इस दौरान कृषि उत्पादों के विपणन और शहद के प्रसंस्करण की बारीकियों पर चर्चा की गई ताकि छात्र भविष्य में सफल उद्यमी बन सकें। यह प्रशिक्षण सत्र विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास की दृष्टि से ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी है।

29 से शुरू होंगी आंतरिक परीक्षाएँ, उड़ान योजना का पंजीकरण शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d