Tuesday, June 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबदहाल स्थिति पर लोग नाराज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

बदहाल स्थिति पर लोग नाराज, विधायक को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में सोमवार शाम जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा को ऊंचा क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी, वार्ड नं 4 ग्राम पंचायत ऊँचा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की नियमित सफाई न होने से जलभराव, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले 10 वर्षों से रोड लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा रहता है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी रहती हैं। इसके साथ ही पेयजल के लिए भी कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को भटकना पड़ता है। कॉलोनी में अतिक्रमण की वजह से रास्ते संकरे हो गए हैं।

जिससे आमजन का निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पूर्व में भी ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लगातार बरती जा रही अनदेखी के कारण कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विधायक से मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने और कॉलोनी की समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की पुरजोर मांग की है। इस दौरान कॉलोनी के भानु सिंहल, ओम प्रकाश जैन, विकास समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d