Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण हुआ।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन और स्काउट अतिथियों के आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में बॉटल पाम, एरिका पाम, हारसिंगार, चांदनी, अशोका, नींबू, अंजीर और क्रोटन जैसे 101 औषधीय व सजावटी पौधे रोपे गए। अतिथियों ने पेड़ो के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, प्राध्यापक सीमा शेर, महावीर प्रसाद बडगुर्जर, गिरधारी लाल शर्मा, राजेश कुम्हार, दिलराम मीणा, सोना मीणा, गंगाराम अटल, हेमराज बलाई, मधु सेन, अशोक शर्मा, शोराम गुर्जर, मनीषा जैन सहित स्कूल स्टाफ, स्काउट अधिकारी, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



