Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहय कलाल समाज संस्थान देवली की त्रैमासिक बैठक रविवार को डॉ. रतन लाल सुवालका की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में समाज के संरक्षक रामस्वरूप सुवालका, दलेल सिधव, कैलाश चंद्र सुवालका, सम्पतराम सुवालका, प्रहलाद मेवाड़ा, सत्यनारायण सुवालका, प्रदीप सुवालका, पदाधिकारी धर्मचंद, युवा अध्यक्ष अनिल सुवालका, विधि सलाहकार बंशीलाल कलवार सहित केशव जायसवाल, कमल, लादूलाल सुवालका व अन्य उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कलाल समाज के आराध्य सहस्त्र बाहु भगवान अर्जुन जी की जयंती हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस वर्ष आगामी 3 नवंबर को यह जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के वर्ष 2025-26 में सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कॉलेज व विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने इस सत्र का वार्षिक शुल्क जमा करवाया। बैठक का संचालन कैलाश चंद्र सुवालका ने किया तथा धर्मचंद मेवाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


