Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से एक मजदूर घायल हो गया।। जिसका मामला स्थानीय थाने में दर्ज हुआ है।
अम्बापुरा कॉलोनी निवासी घायल की पत्नी गायत्री देवी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार गत 31 जुलाई की सुबह मजदूरी पर जा रहे मनोज मोची की मोटरसाइकिल को हाईवे पर मुड़ते समय ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से गंभीर रूप से कुचल गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। देवली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



