Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration'अतिक्रमण नहीं करें'... और चेतावनी बोर्ड पर ही हो गया कब्जा

‘अतिक्रमण नहीं करें’… और चेतावनी बोर्ड पर ही हो गया कब्जा

पालिका की चेतावनी बनी तमाशा


Jahazpur News 4 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण रोकने के लिए लगाए गए चेतावनी बोर्ड अब खुद ही व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस बोर्ड पर बड़े अक्षरों में “पालिका भूमि पर अतिक्रमण नहीं करें” लिखा है।

उसी बोर्ड और उसके आसपास अतिक्रमण नजर आ रहा है। शहर में पालिका भूमि पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। चेतावनी बोर्ड केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं और उनका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। लोगों ने मांग की है कि केवल बोर्ड लगाने के बजाय अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाकर खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर को वास्तव में अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here