Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअगले महीने रवाना होगी सांवलिया सेठ की डाक निशान यात्रा

अगले महीने रवाना होगी सांवलिया सेठ की डाक निशान यात्रा

31 घंटे में पूरी होगी 84 कोस की पदयात्रा


Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति देवली के तत्वावधान में इस वर्ष 11वीं डाक निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो अगले महीने देवली से रवाना होगी।

यात्रा से जुड़े योगेश श्रीमाल व पंकज नथैया ने बताया कि यह यात्रा 8 सितंबर देवली से शुरू होकर 9 सितंबर को सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया पहुंचेगी। यात्रा का शुभारंभ 8 सितंबर को श्रीचारभुजा नाथ मंदिर स्थित अग्रवाल विश्राम गृह देवली से होगा। श्रद्धालु 84 कोस की पदयात्रा लगभग 31 घंटे में दौड़ते हुए पूरी कर 9 सितंबर को सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया पहुंचेंगे, जहां भगवान को ध्वज अर्पित कर यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here