Friday, September 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskईवीएम रूम के पास पहुंचा सांप, रेस्क्यूर ने सुरक्षित पकड़ा

ईवीएम रूम के पास पहुंचा सांप, रेस्क्यूर ने सुरक्षित पकड़ा


Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल देवली परिसर में उस समय हलचल मच गई, जब स्ट्रांग रूम (ईवीएम मशीनों) को सुरक्षित रखने वाले परिसर में एक सांप दिखाई दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक बजरंग लाल ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यूर शादाब अख्तर रिजवी को सूचना दी। सूचना पर शादाब रिजवी अपने सहयोगी हंसराज के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यूर शादाब रिजवी ने बताया कि सांप धामण प्रजाति का है, जो सामान्यतः लोगों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। यह खेतों में रहकर चूहों का शिकार करता है और दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है।

रिजवी ने बताया कि स्ट्रांग रूम के पास स्टोर कक्ष में यह सांप दिखाई दिया। इसी वजह से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की सांप पर नजर पड़ गई। इस दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल वसुधा, कांस्टेबल सूरज मीणा सहित पुलिस एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत ली। 

सीआईएसएफ कैंटीन से खाद्य पदार्थों के दो नमूने लिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here