Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में रविवार को निकलेगी सांवलिया सेठ पदयात्रा

देवली में रविवार को निकलेगी सांवलिया सेठ पदयात्रा


Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्व समाज देवली की ओर से 13 सितंबर को शहर के कुचलवाड़ा रोड पावर हाउस शिव मंदिर में विराजमान भगवान श्रीसांवलिया सेठ के मंदिर के लिए भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी।

मनीष पाराशर ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे नृसिंह भगवान मंदिर स्वर्णकार समाज धर्मशाला से होगा। पदयात्रा जहाजपुर चुंगी नाका, छतरी चौराहा, पेट्रोल पंप एवं कुंचलवाड़ा रोड होते हुए हनुमाननगर स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर तक पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण सेवा समिति द्वारा पदयात्रियों के स्वागत एवं भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से उक्त पदयात्रा में शामिल होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here