Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका चुनाव के सोमवार को घोषित नतीजों में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने अपने-अपने वार्ड से जीत दर्ज की है।

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 14 से चुनाव लड़ा और 119 मतों से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी अशोक माहेश्वरी रहे। वहीं निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने वार्ड नंबर 12 से शानदार जीत हासिल की। सौरभ जिंदल को 407 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी संजय सिंहल को 138 मत प्राप्त हुए। इस तरह सौरभ जिंदल ने 269 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जो दूसरे नंबर की सबसे बड़ी जीत है। नेमीचंद जैन भाजपा से थे। जबकि सौरभ जिंदल कांग्रेस से चुनाव जीते।



