Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNasirda psआगामी त्यौहार व चुनाव को लेकर चर्चा की

आगामी त्यौहार व चुनाव को लेकर चर्चा की


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना नासिरदा परिसर में शनिवार को सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र, ग्रामरक्षक दल, व्यापार मंडल समेत लोगों की थाना प्रभारी हरिमन मीना की मौजूदगी में बैठक हुई।

यहां आगामी दीपावली महोत्सव त्यौहार और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा की गई। इस दौरान कस्बा नासिरदा की कानून व्यवस्था और चुनौतियों के संबंध में बातचीत हुई। वहीं दीपावली के त्यौहार को आपसी भाईचारा रखने, विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग करने, करवाने, शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं चुनाव के मद्देनजर नासिरदा क्षेत्र में थानाधिकारी हरिमन मीणा के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक राजेंद्र सिंह बिजारणिया के नेतृत्व में निरीक्षक पंकज, निरीक्षक ओमाराम, निरीक्षक रामचरण चौधरी समेत टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d