Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsईदउलअजहा की नमाज अदा कर मुबारकबाद दी

ईदउलअजहा की नमाज अदा कर मुबारकबाद दी


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित आसपास के क्षेत्र में सोमवार को त्याग बलिदान का पर्व ईद-उल-अज़हा का पर्व धार्मिक भावना के साथ मनाया गया। समाज के प्रवक्ता हारून अंसारी व सदर सलीम पठान ने बताया कि इस मौके पर अल सुबह से ही मुस्लिम मोहल्लों में ईद की रौनक दिखाई दी।

मुस्लिम धर्मावलंबी नए कपड़े पहनकर सुन्नत ए इब्राहिमी ईदुलअजहा की नमाज के लिए जयपुर रोड सीआईएसएफ स्थित ईदगाह पर पहुंचे। यहां मरकज मस्जिद के इमाम मुफ्ती बरकतुल्लाह खां द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई। इससे पूर्व उन्होंने सुन्नत ए इब्राहिमी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें अल्लाह की राह में अपनी प्रिय चीज हजरत इब्राहिम की तरह हज़रत इस्माईल के रूप में कुर्बान करनी चाहिए। नमाज के बाद लोगों ने दुआ ए खैर की गई। जिसमें वतन की खुशहाली, अमन शांति की कामना की गई और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक समेत लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d