Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsक्राइम : पत्नी ने लगाया पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप

क्राइम : पत्नी ने लगाया पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप

मामला दर्ज, पीड़िता के साथ हुई उप स्वास्थ्य केंद्र पर यह घटना


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के अंबापुरा कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने ही पति पर गुरुवार को जानलेवा हमला कर घायल करने का शुक्रवार को देवली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला मीनाक्षी देवी पत्नी अशोक कुमार मीणा हाल एएनएम अंबापुरा ने दर्ज कराया है।

अभिभाषक संघ चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला

इसमें बताया कि 12 दिसंबर शाम 3 से 4 बजे के बीच वह राजकीय उपस्वास्थ्य केंद्र अंबापुरा में वैक्सीनेशन का काम कर रही थी। इस दौरान एक कार आई। जिसमें पीड़िता का पति अशोक कुमार मीणा निवासी टीकड़ थाना हनुमान नगर आया। जिसने कमरे में घुसकर पीड़िता पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि अशोक के हाथ में धारदार हथियार था। जिसके हमले में पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई है। रिपोर्ट में शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोट होने का जिक्र किया है। वही मारपीट कर बेहोश कर दिया गया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि मौके पर मौजूद लोगों व महिलाओं ने बीच बचाव कर उसे छुड़ा दिया, नहीं तो वह उसे जान से मार देता। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति आदतन अपराधी है, जो ऐसी हरकत पहले भी कर चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d