Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव मतदान प्रकिया शुक्रवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक जारी है।
वही मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सांवरिया बैरागी व रामधन चौधरी मे सीधा मुकाबला है। वही उपाध्यक्ष पद लिए तीन प्रत्याशी भावना जैन, जोरावर सिंह मीणा व रणजीत बैरवा के बीच मुकाबला है। देवली अभिभाषक संघ मे कुल 79 अधिवक्ताओ के द्वारा अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करेगे।दोपहर 12 बजे तक 20 अधिवक्ताओ ने अपने मत का प्रयोग किया है। जबकि अधिवक्ता 3 बजे तक मतदान कर सकेंगे। इससे पूर्व सचिव पद के लिए प्रतीक जैन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस पद के लिए उनका एक ही नामांकन आया था।



