Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskछात्राओं को सौपी साइकिले, स्वेटर जर्सी भी वितरित

छात्राओं को सौपी साइकिले, स्वेटर जर्सी भी वितरित


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में गुरुवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर विद्यालय की 79 छात्राओं को अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई। यह साइकिले कक्षा 9 में अध्यनरत छात्राओं को दी गई। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं का अतिथियों द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। यहां विद्यालय के उपप्रधानाचार्य लादूलाल मीणा, शिक्षाविद् दशरथ लाल पारीक, एसएमसी के सत्यनारायण तिवाड़ी, कल्याणमल नामा, राम लक्ष्मण त्रिपाठी, रामगोपाल व्यास, अतुल पाराशर, चन्द्र शेखर सिंह सहित मौजूद थे। इसी तरह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम देवली गांव में गुरुवार को श्री रेगर पेंशनर समाज देवली द्वारा आवश्यकता वाले 25 छात्र छात्रों को स्वेटर एवं जर्सी मोतीलाल, रामस्वरूप दबकिया, प्रभुलाल तुनगरिया, तुलसीदास, लेखराज बदलोटिया आदि ने वितरित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d